कला का कोना

मालवा की संजा पहुंची राष्ट्रपति निलयम

उद्यान उत्सव राष्ट्रपति निलयम हैदराबाद में उज्जैन के कलाकारों ने दी मालवी लोक नृत्य संजा रूपक की प्रस्तुति

उज्जैन। मालवी लोक कलाओं एवं संस्कृति के संरक्षण को संवर्धन हेतु प्रतिबद्ध संस्था प्रतिकल्पा सांस्कृतिक संस्था के कलाकारों द्वारा संस्कृति मंत्रालय एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित उद्यान उत्सव राष्ट्रपति निलयम हैदराबाद में मालवी लोक नृत्य संजा रूपक की प्रस्तुति की गई।
इस आयोजन में संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली के अंतर्गत दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा संस्था के कलाकारों को इस उद्यान उत्सव में आमंत्रित किया गया है। 6 जनवरी को कार्यक्रम का उद्घाटन तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा द्वारा किया गया। प्रतिकल्पा के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत लोकनृत्य को दर्शकों द्वारा बहुत सराहा गया। डॉ. पल्लवी किशन के निर्देशन भाग लेने वाले कलाकार लकी राठौर, नैना सोलंकी, वीणा व्यास, अपूर्वा चौहान, आकांक्षा सोनी, सुहानी राजपूत, जयवी व्यास, अनुष्का सोलंकी, रिद्धी सोनी, पलक सोनी, प्रिंसीका बोरदिया, साक्षी जोशी, शांतनु भागचंदानी थे। गायन पर प्रिती देवले, दीपक गिरी, तालवाद्य ब्रजेश अंजान, विजय गांगोलिया, मंच प्रबंधन कुमार किशन, सिद्धार्थ किशन थे।

Related Articles

Back to top button