KT खबर
मारवाड़ी माली समाज की पति-पत्नी की होली शीतला सप्तमी पर
होली खेलने वाले पति-पत्नी जोड़े को लक्की ड्रा के माध्यम से नगद राशि से पुरुस्कृत किया जायेगा

उज्जैन। मारवाड़ी माली समाज की परम्परागत खेली जाने पति पत्नी की होली शीतला सप्तमी पर उर्दूपुरा चौराहा पर सायंकाल 5 बजे खेली जायेगी।
समाज के कार्यकारी अध्यक्ष मंगल कछावा ने बताया कि इस बार होली खेलने वाले पति-पत्नी जोड़े को लक्की ड्रा के माध्यम से नगद राशि से पुरुस्कृत किया जायेगा। युवा अध्यक्ष अभिषेक देवड़ा ने कहा कि सुबह से ही होली उत्सव के माध्यम से सामाजिक बंधुओं के घर जाकर होली खेलने के लिए आग्रह किया जायेगा। इस अवसर पर ठंडाई की व्यवस्था भी रखी गयी है। महिला अध्यक्ष सीमा भाटी महिलाओं के साथ सभी मोहल्ले व कालोनी में जाकर समाज की महिलाओं को होली उत्सव में शामिल होने के लिए आग्रह करेगी। नव निर्वाचित अध्यक्ष मोती भाटी ने कहा कि 200 साल से चली आ रही समाज की परम्परा को निभाने के लिए युवाओं में बहुत उत्साह है। समाज का सात दिवसीय होली उत्सव में डांडिया नृत्य किया जा रहा है। यह जानकारी सत्यनारायण कच्छावा ने दी।