पाठशाला

माधव कॉलेज में होगी भारतीय ज्ञान परंपरा पर संगोष्ठी

महाविद्यालय के सभी सदस्यों और देश के कई प्रान्तों से आने वाले विद्वानों द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा के विविध पक्षों पर संगोष्ठी में विचार मंथन किया जाएगा

उज्जैन। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय माधव महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ कल्पना सिंह के मार्गदर्शन में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में 18 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से “भारतीय ज्ञान परंपरा: विविध सन्दर्भ” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।
इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विख्यात विद्वान पद्मश्री डॉ भगवतीलाल राजपुरोहित उपस्थित रहेंगे। विक्रम विश्विद्यालय के कुलगुरु डॉ अर्पण भारद्वाज, महर्षि पाणिनि विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय कुमार सी, पूर्व संभागायुक्त डॉ मोहन गुप्त एवं माधव कॉलेज जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष बुद्ध सिंह सेंगर विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। संगोष्ठी में संरक्षक के रूप में अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा डॉ एच एल अनिजवाल, कालिदास कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ वन्दना गुप्ता और माधव कॉलेज की प्राचार्य डॉ कल्पना सिंह शामिल रहेंगी। महाविद्यालय के सभी सदस्यों और देश के कई प्रान्तों से आने वाले विद्वानों द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा के विविध पक्षों पर संगोष्ठी में विचार मंथन किया जाएगा। इस अवसर पर संगोष्ठी संयोजक डॉ शोभा मिश्र और भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी प्राचार्य डॉ कल्पना सिंह ने दी।

Related Articles

Back to top button