मां अन्नपूर्णा पीठ आश्रम में हुआ होली मिलन समारोह
पीठाधीश महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा गिरीजी के पावन सानिध्य में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ

उज्जैन। मां अन्नपूर्णा पीठ आश्रम में मां अन्नपूर्णा पीठ की पीठाधीश महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा गिरीजी के पावन सानिध्य में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री श्री 108 महंत रवींद्रपुरी जी महाराज का आगमन हुआ। उनके साथ महामंडलेश्वर श्री प्रेमानंद जी महाराज, महामंडलेश्वर श्री भगवतानंद जी महाराज, महाकाल मंदिर के पुजारी रमण त्रिवेदी, पूर्व विधायक रामलाल मालवीय, ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत व्यास, संस्थान के अध्यक्ष विजय सिंह पटेल, सचिव भरत शर्मा बिछड़ोद, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद भट्ट, पंकज नामदेव, मेहरबान सिंह चावड़ा, शिवम नागर, पुरुषोत्तम पाटीदार, दीप यादव हुकम सिंह पटेल एवं अन्नपूर्णा गिरी जी के कई भक्त गण होली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए। इस दौरान अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने सभी को संबोधित कर आशीर्वचन दिये। उक्त जानकारी विजय सिंह पटेल ने दी।