महाशिवरात्री पर रामेश्वर महादेव मंदिर पर होगा सामूहिक कालसर्प दोष महापूजन
रामेश्वर महादेव मंदिर में स्थित शिवलिंग पूरे विश्व में केवल एक ही ऐसा शिवलिंग है जो अपनी धरा पर चारों दिशाओं में घूमता है

उज्जैन। बाबा महाकाल की नगरी अवंतिका में शिवरात्रि महापर्व पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी शिप्रा किनारे स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर पर रामेश्वर महादेव एवं विराट हनुमान भक्त मंडल द्वारा पंडित डॉ विशाल लक्ष्मीकांत शुक्ल के आचार्यत्व में भव्य सामूहिक कालसर्प दोष महापूजन का आयोजन किया जाएगा।
शिवरात्रि महापर्व पर सुबह से ही रामेश्वर महादेव मंदिर पर धार्मिक अनुष्ठान होंगे। पंडित डॉ विशाल लक्ष्मीकांत शुक्ल एवं ब्राह्मणों द्वारा रामेश्वर महादेव का पंचामृत अभिषेक कर पूजन प्रारंभ होगा। बता दें कि बाबा महाकाल के नगरी अवंतिका में रामेश्वर महादेव मंदिर में स्थित शिवलिंग पूरे विश्व में केवल एक ही ऐसा शिवलिंग है जो अपनी धरा पर चारों दिशाओं में घूमता है। प्राचीन मान्यता अनुसार भगवान राम ने इनकी स्थापना यहां पर की थी। तभी से इनका नाम रामेश्वर महादेव हुआ है। महाशिवरात्रि पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी पंडित डॉ विशाल लक्ष्मीकांत शुक्ल के आचार्यत्व में सामूहिक कालसर्प दोष महापूजन का आयोजन किया जाएगा। महाकाल की नगरी देवभूमि अवंतिका में कालसर्प दोष पूजा करने का अपना विशेष महत्व है। शिवरात्रि महापर्व पर की गई पूजा का फल भी तुरंत ही जातक को मिलता है।