महाशिवरात्रि पर सिंधी समाज ने किया 31 क्विंटल साबूदाने की खिचड़ी, नमकीन छाछ एवं चाय का वितरण
संतराम सिंधी कॉलोनी पर भगवान शिव का विशाल बर्फ से निर्मित विशाल शिवलिंग बनाया

आतिशबाजी के साथ महा आरती कर केसरिया ड्राई फ्रूट खीर का प्रसाद वितरित किया
उज्जैन। महाशिवरात्रि पर सिंधी समाज द्वारा समाजसेवी महेश परयानी के नेतृत्व में महामृत्युंजय द्वार पर 31 क्विंटल साबूदाने की खिचड़ी, नमकीन छाछ एवं चाय का वितरण किया गया।
मीडिया प्रभारी दीपक राजवानी के अनुसार विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, निगम सभापति कलावती यादव की विशेष उपस्थिति में प्रातः 8 से देर रात्रि तक साबूदाने की खिचड़ी, छाछ एवं स्वादिष्ट चाय प्रसादी का वितरण महामृत्युंजय द्वार पर किया गया। श्वेत वस्त्रों में केसरिया दुपट्टा धारण कर पूज्य इंदिरा नगर पंचायत, पूज्य सिंधी कॉलोनी पंचायत, माधव नगर पंचायत, झूलेलाल महिला मंडल एवं साहिती पंचायत, पूज्य भाई बंध पंचायत, भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा एवं सिंधी समाज के सदस्य एवं पदाधिकारिगणों के साथ सिंधु जागृत समाज उज्जैन के सभी पदाधिकारियों ने अपनी सेवाएं प्रदान की। शाम को संतराम सिंधी कॉलोनी पर भगवान शिव का विशाल बर्फ से निर्मित विशाल शिवलिंग बनाया गया। आतिशबाजी के साथ महा आरती कर केसरिया ड्राई फ्रूट खीर का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान महेश परयानी के साथ ही संतोष लालवानी, दौलत खेमचंदानी, प्रताप रोहरा, महेश गंगवानी, गोपाल बलवानी, डॉ जीतेन्द्र जेठवानी, अजय रोहरा, लोकेश आडवानी, जीतेन्द्र कृपलानी, राजकुमार पुरस्वानी, जेठानंद जयसिंघानी, विशाल चंदनानी, महेश चाँदवानी, किशोर मुलानी, कमल शहलानी, कपिल बाशानी, मुकेश सेवारामानी, वीर ममनानी, मनोहर गोपलानी, मितेश जेठवानी, लालू नागवानी, नरेंद्र सबनानी, गोपाल राचवानी, अशोक हरप्लानी, जितेंद्र कृपलानी, स्वाति वासवानी, प्रियंका राठौर, ललित लुल्ला, दीपक राजवानी, दीपक चांदवानी, सौम्या रोचवानी सहित बड़ी संख्या में समाजजनों ने महाशिवरात्रि पर्व इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाया।