महाराष्ट्र सांस्कृतिक मंडल ने मनाया दास नवमी उत्सव
दास बोध ग्रंथ के अध्याय का किया वाचन, भजनों से वातावरण हुआ भक्तिमय

उज्जैन। महाराष्ट्र सांस्कृतिक मंडल महानंदानगर एवं परिसर द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दास नवमी उत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्वामी रामदास के चित्र पर माल्यार्पण कर दास बोध ग्रंथ के अध्याय का वाचन श्रीमती व्यास एवं श्रीमती उमरेकर द्वारा किया गया। तत्पश्चात महिलाओं द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बाद में महाआरती का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरूष सम्मिलित हुए।
आरती के पश्चात वार्षिक साधारण सभा की कार्यवाही शुरू हुई। जिसमें पिछले वर्ष में आयोजित हुए कार्यक्रम की जानकारी के साथ ही वर्ष 2025 में आयोजित किये जाने वाले नए कार्यक्रम जिसमें 75 वर्ष एवं अधिक के वृध्दजनों का सम्मान, 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले कक्षा 10वीं, 12वीं के छात्र-छात्राओं का सम्मान, गुड़ी पड़वा नवीन वर्ष पर शोभा यात्रा शुरू किये जाने के बारे में बताया गया। इस अवसर पर दीपक मेंदालकर कोषाध्यक्ष द्वारा वर्ष 23-24 का लेखा जोखा का वाचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन सचिव सदाशिव नायगांवकर ने किया व साधारण सभा संपन्न हुई। प्रसाद वितरण (भंडारा) शुरू किया गया। इस अवसर पर संरक्षक राघवेंद्र व्यास, अध्यक्ष अनुकुल उमेरकर, सचिव सदाशिव नायगांवकर, कोषाध्यक्ष दीपक मेंढालकर के साथ कार्यकारिणी सदस्य मिलिंद लेले, प्रदीप जोशी, दीपक तारे, गोतम विपट, आनंद चंपक, बसंत देशपांडे, प्रकाश रांगणेकर के साथ ही महिला प्रतिनिधि आभा जोशी, अर्चना हरणे, माधवी चंपक, ज्योति मेंढालकर सहित बड़ी संख्या में मंडल के महिला, पुरूष तथा युवा कार्यकर्ता उपस्थित हुए।