महाराष्ट्र समाज के वनिता मंडल ने किया ‘सतर्क महिला सावधान महिला’ का आयोजन
सीएसपी ने बताए डिजीटल अरेस्ट, सोशल मीडिया फ्रॉड से बचने के तरीके

उज्जैन। महाराष्ट्र समाज की महिला इकाई वनिता मंडल ने ‘सतर्क महिला सावधान महिला’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नगर पुलिस अधीक्षिका श्वेता गुप्ता ने आज के समय में बढ़ती डिजीटल अरेस्ट एवं सोशल मीडिया फ्रॉड जैसी घटनाओं से सतर्क एवं सावधान रहकर कैसे बच सकते हैं इस पर विस्तृत जानकारी दी। महिलाओं ने भी प्रश्न पुछकर अपनी जिज्ञासायें शांत की।
अध्यक्षता समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य माधव महाविद्यालय नलिनी रेवाड़ीकर ने की। आपने स्व के संबंध में जानकारी देकर स्वबोध हेतु महिलाओं को जागरूक किया। मनोरंजन सत्र का संयोजन और संचालन रुपाली विपट का था। इसके साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन वनीता मंडल समन्वयक धनश्री काले ने किया और आभार वनीता मंडल अध्यक्ष आरती वझे ने माना। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में समस्त वनीता मंडल कार्यकारिणी सहित बड़ी संख्या में समाज की बहनें उपस्थित थीं।