महाप्रभुजी बैठक में खेली ब्रज की लट्ठमार, लड्डू मार होली
भव्य फाग महोत्सव में किया सम्मान

उज्जैन। महाप्रभुजी बैठक मंगलनाथ रोड पर भव्य फाग ओर लट्ठमार होली का आयोजन किया गया। युवा मंडल एवं महिला मंडल के सदस्यों द्वारा ब्रज की होली में नर नारी के स्वरूप को चरितार्थ किया। साथ ही बरसाने की प्रसिद्ध लट्ठमार होली एवं लड्डू मार होली खेली।
मीडिया प्रभारी दीपक राजवानी ने बताया कि श्री वल्लभ वैष्णव मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र शाह द्वारा समाजसेवी नारायण यादव को प्रदेश कुश्ती संघ उपाध्यक्ष बनने पर तथा राजेंद्र कुशवाह का मध्य प्रदेश रब्बी फुटबॉल के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के संस्थापक संयोजक विट्ठल नागर ने पुष्टिमार्गीय में फाग उत्सव का महत्व बताया। होली के रसिया व कीर्तन मयूर शर्मा की मंडली द्वारा किया गया। इस आयोजन में विशाल नीमा, अमित नागर, अमर दिसावल, वरुण नागर, मनीष नागर, राहुल नागर, रितेश नागर, जयेश श्रॉफ एवं रत्नेश नीमा बरसाने की सखी के रूप में तैयार हुए। महिला मंडल के सदस्य नूपुर नीमा, वर्तिका नागर, मनीषा नागर, पल्लवी नागर, पवित्र नागर, कविता श्रॉफ, ममता दिसावल, अदिति नीमा, दीपा नागर, पवित्रा नागर आदि ने गोपी बनकर लट्ठमार होली में भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक बसंत नागर, अतुल नागर, शीतल नागर, नितेश नागर, अमीश नीमा, ऋचा नीमा थे। अंत में आभार संस्था के सचिव आनंद पुरोहित ने माना।