महान पराक्रमी योद्धा राणा सांगा पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले सांसद का फूंका पुतला
करणी सेना ने कहा राणा सांगा पर अमर्यादित टिप्पणी सर्वहिंदू समाज के लिए एक दुखद घटना

उज्जैन। सपा सांसद रामजीलाल सुमंत द्वारा महान पराक्रमी योद्धा राणा सांगा पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में 23 मार्च दोपहर 12ः30 बजे टॉवर चौक पर करणी सेना परिवार के नगर अध्यक्ष लव ठाकुर के नेतृत्व में सांसद सुमंत का पुतला दहन किया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से करणी सेना परिवार के जिला उपाध्यक्ष राहुल सिंह दरबार, अंकित सिंह चोहान, अभिषेक बना, महेंद्र सिंह तंवर, युवराज ठाकुर, माखन बना, ईश्वर सिंह, अर्पित सिंह ठाकुर, अंकित सिंह ठाकुर (गोलू) एवं समस्त करणी सैनिक उपस्थित थे। करणी सेना परिवार के नगर मीडिया प्रभारी प्रेम राजपूत दरबार ने बताया कि सांसद द्वारा महान पराक्रमी योद्धा राणा सांगा पर अमर्यादित टिप्पणी सर्वहिंदू समाज के लिए एक दुखद घटना है।