महान गणितज्ञ सी.वी.रमन के गणित में विश्वस्तरीय योगदान से विद्यार्थियों को परिचित कराया
गणितज्ञ सीवी रमन के संघर्षपूर्ण जीवन के विषय में छात्रों को बताते हुए उनसे प्रेरित होकर अपने जीवन में उत्कृष्ट कार्यो को करने हेतु उद्बोधन दिया
![](https://kanaktimes.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG-20241221-WA0013-780x470.jpg)
उज्जैन। एम.एम. रुईया शासकीय संस्कृत महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्राध्यापको एवं विद्यार्थियों के लिए भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के अंतर्गत 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन प्राचार्य डॉ. सीमा शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक पद पर कार्यरत यश शर्मा द्वारा महान गणितज्ञ सी.वी.रमन के गणित में विश्वस्तरीय योगदान एवं उनके संघर्षपूर्ण जीवन के विषय में छात्रों को बताते हुए उनसे प्रेरित होकर अपने जीवन में उत्कृष्ट कार्यो को करने हेतु उद्बोधन दिया गया। संचालन सुरित राम ध्रुव द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. डी. एस. अग्निहोत्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. श्रेयस कोरान्ने, डॉ. सदानंद त्रिपाठी, डॉ. भवानी शंकर भारती, डॉ. गणेश प्रसाद द्विवेदी, डॉ. महिमा शास्त्री, विद्यासागर पाण्डेय, शिवांश शुक्ला, कंचन तिलवानी, आदित्य पण्ड्या, डॉ. मनीष पवार, नीता पण्ड्या, शैलेश दुबे एवं अन्य महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ अपने भविष्य को उज्जवल बनाने हेतु सतत प्रयास करने का निश्चय लिया।