धर्म-अध्यात्म
महाकाल वन में भक्तों ने खेली होली, भजनों के साथ लगाई गुलाल
सभी भक्तों को ठंडाई का रसपान कराया

उज्जैन। भगवान महाकाल वन में भक्तों ने होली खेली और भजनो के साथ एक दूसरे को गुलाल लगाई।
कार्यक्रम संयोजक महेंद्र कटियार, खेम सिंह तोमर ने बताया कि अतिथि के रूप में पंडित रमन त्रिवेदी महाकालेश्वर पुजारी, काल भैरव को पुजारी संजय चतुर्वेदी, आबकारी अधिकारी बबीता हटकेरे रहे। अनुदीप गंगवार ने बताया कि विगत 10- 12 साल से होली का आयोजन किया जा रहा है। कुमावत धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में सभी भक्तों को ठंडाई का रसपान कराया। कार्यक्रम की महिला अध्यक्ष दुर्गा यादव, शैलेंद्र दुबे, अजय करके, उषा परमार, पिंकी यादव, सपना सेन, अमृता मालवीय, संजय व्यास, वीरू पंजाबी, संजय चौहान, प्रभात साहू, पंकज जैन, राहुल चौहान, दुष्यंत मंडलोई, यशवंत उपाध्याय, सबीना कुमार, अशोक कुमावत, प्रतिभा कटिहार, आशीष यादव, पंडित चंद्रशेखर वशिष्ठ, चंद्रशेखर पटवारी, राजेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।