महाकाल भक्तों को जेल, भाजपा नेता फोटो खिंचा कर खसक ले
कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष हर्ष जैन ने प्रशासन से सवाल किया, क्या महाकाल मंदिर में नियम सिर्फ आम भक्तों पर ही लागू होते है या भाजपा के नेताओ से प्रशासन डरता है?

उज्जैन। कभी उज्जैन उत्तर विधायक गर्भ गृह के नियमों का उल्लंघन करके महाकाल मंदिर के गर्भगृह में दाखिल होते है तो कभी महाराष्ट्र मुख्यमंत्री के बेटे। भाजपा के नेताओ को आये दिन मंदिर के नियमों की धजियाँ उड़ाते देखा जाता रहा हैं मगर जब एक युवक दर्शन के लिए गर्भ गृह में प्रवेश कर गया तो उसे जेल भेज दिया गया।
कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष हर्ष जैन ने प्रशासन से सवाल किया है कि क्या महाकाल मंदिर में नियम सिर्फ लोगों पर ही लागू होते है या भाजपा के नेताओ से प्रशासन डरता है? महाकाल भक्तों को जेल जाना पड़े और भाजपा नेता फोटो खिंचा कर खसक लें। हर्ष जैन ने कहा कि युवक ने गर्भगृह में जाकर नियम तोड़ा है और उसे सजा दी जा रही है तो भाजपा नेताओं को क्यों नहीं।