KT खबर

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई उज्जैन का गठन

जोशी जिलाध्यक्ष और चोपड़ा जिला महासचिव

उज्जैन। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देश एवं राजेंद्र पुरोहित, राजेंद्र राठौर, राजेंद्र अग्रवाल की अनुशंसा पर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ उज्जैन जिला इकाई का गठन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष राजेश जोशी, जिला महासचिव अश्विन चोपड़ा, उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, अरुण बुरड़, किशन जोशी, अरविंद व्यास, विनोद कारपेंटर, कोषाध्यक्ष मनोज राठौर, सचिव मनीष पांडे, सौरभ अग्रवाल, मनीष झाला, प्रशालसिह पांड्या, राजेश रावत, हीना तिवारी, राघवेंद्र सिंह भदौरिया, नरेश शर्मा, संयुक्त सचिव सूरज चौहान, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, पवन गरवाल, संजय राय, नानावटी प्रजापति, राजकुमार काबरा बनाए गए। कार्यकारणी सदस्य के रूप में आनंद परमार, कमल बोहरा, संदीप वर्मा, नूतन गिरी, शैलेष जैन, राजेंद्र सिंह रघुवंशी, धर्मेंद्र पांचाल, सुधीर पारिक, मुर्तुजा अली, मोहिल मेहता, दारा खान मनोनीत किए गए। संघ की जिला इकाई के गठन पर इष्ट मित्रों, शुभचिंतकों द्वारा शुभकामनाएं दी गई।

Related Articles

Back to top button