कर्मचारियों को कष्ट, न्यूनतम वेतन के हिसाब से वेतन प्राप्त नहीं हो रहा
राज्य कर्मचारी संघ ने किया श्रमिक संपर्क अभियान, आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्या आई सामने
उज्जैन। भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय मजदूर संघ की शाखा मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की जिला इकाई उज्जैन द्वारा आयुर्वेदिक धन्वंतरी चिकित्सालय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नूतन इंदिरा नगर उज्जैन फायर ब्रिगेड, सी एम राइस विद्यालय महाराज वाड़ा क्रमांक 3, सराफा स्कूल उज्जैन में जाकर श्रमिक संपर्क अभियान किया गया।
म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ के जिला सहसचिव एमआर मंसूरी ने बताया कि संपर्क अभियान के दौरान कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया जिसमें प्रमुख रूप से आउटसोर्स कर्मचारियों की मांग ऊपर उठकर आई की न्यूनतम वेतन तो रिवाइज हो गया है परंतु धनवंतरी कॉलेज चिकित्सालय में और नगर निगम के फायर ब्रिगेड में कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन के हिसाब से वेतन नहीं प्राप्त हो रहा है जिसके कारण कर्मचारियों को पूर्व से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एक तो पहले से ही वेतन कम ऊपर से नियम के अनुसार वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को बहुत कष्ट होता है जिसे स्वीकार करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री मनोहर गिरी के द्वारा शासन तक बात को पहुंचाने के लिए आश्वस्त किया गया है एवं जल्द ही सभी विभाग प्रमुखों को मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के माध्यम से पत्र व्यवहार कर अवगत करवाया जाएगा एवं कलेक्टर जिला उज्जैन को भी इसके लिए कार्रवाई करने के लिए निवेदन किया जाएगा। श्रमिक संपर्क अभियान के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रमेश चंद्र शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री मनोहर गिरी, प्राचार्य विवेक तिवारी, प्राचार्य उषा डोर, जिला संयोजक ओम यादव, मांगीलाल पाटीदार, एमआर मंसूरी, आउटसोर्स कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष गुलशन मंसूरी, शैलेंद्र सिंह ठाकुर, पुरूषोतम शर्मा, वर्षा कछवाय, विजय परिहार, रामेश्वर देपन सहित बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी एवं नियमित कर्मचारी उपस्थित थे।