मथुरा की तर्ज पर महाप्रभु की बैठक पर होगी लट्ठमार होली
भगवान श्री कृष्ण की विद्यास्थली पर मनाएंगे फाग उत्सव

उज्जैन। श्री वल्लभ वैष्णव मंडल, युवा मंडल एवं महिला मंडल के संस्थापक विट्ठल नागर के मार्गदर्शन में मथुरा वृंदावन एवं ब्रज की तर्ज पर उज्जैन में भी महाप्रभुजी की बैठक मंगलनाथ रोड पर रविवार 9 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होली के कीर्तन, स्पेशल परफॉर्मेंस एवं सभी वैष्णव द्वारा लट्ठमार होली खेली जाएगी।
मीडिया प्रभारी दीपक राजवानी ने बताया कि सभी महिला पुरुष लट्ठमार होली खेलकर भगवान श्री कृष्ण की विद्यास्थली पर फाग उत्सव भी मनाएंगे। होली के गीतों के साथ भगवान श्री कृष्णा की लीलाओं का वाचन करेंगे। वल्लभ वैष्णव मंडल, युवा मंडल एवं महिला मंडल के पदाधिकारी राजेंद्र शाह, आनंद पुरोहित, विशाल नीमा, अमर दिसावल, अमित नागर, हेतल शाह, वर्तिका नागर, नूपुर नीमा, पारूल शाह, राजश्री दिसावल, बसंत नागर, अतुल नागर देपालपुर, अमित नीमा, रितेश नागर, शीतल नागर, रिचा निमा आदि वैष्णव ने लठमार होली एवं फाग उत्सव में सभी वैष्णव परिवारजनों से शामिल होकर इस उत्सव को धूमधाम से मनाने का अनुरोध किया है।