भारत विकास परिषद अवंतिका शाखा के हुए चुनाव
अध्यक्ष अजय मिश्रा, सचिव कृष्णकुमार पोरवाल एवं कोषाध्यक्ष निलेश शर्मा को चुना गया

उज्जैन। भारत विकास परिषद अवंतिका शाखा के 2025-26 के चुनाव, चुनाव अधिकारी संजय शाह की उपस्थिति में संपन्न हुए।
जिसमें सभी पदाधिकारियों की सहमति से अध्यक्ष अजय मिश्रा, सचिव कृष्णकुमार पोरवाल एवं कोषाध्यक्ष निलेश शर्मा को चुना गया। निर्वाचन बैठक में मुख्य रूप से मार्गदर्शक बुद्धि प्रकाश सोनी, वर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र शाह, सचिव विट्ठल नागर, कोषाध्यक्ष मनीष चौधरी, चिराग शाह, सुनील लवंगीकर, महेश चौधरी, जगदीश धनोतिया, नीरज गुप्ता, पारूल शाह आदि की सहमति रही। यह जानकारी सचिव विट्टल नागर ने दी।