प्रशासनिक

भारतीय मज़दूर संघ ने उज्जैन में किया निधि समर्पण कार्यक्रम का शुभारंभ

निधि समर्पण कार्यक्रम संपूर्ण प्रदेश में 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चलाया जाएगा

उज्जैन। गुरुवार को भारतीय मजदूर संघ द्वारा प्रदेश व्यापी निधि समर्पण कार्यक्रम का शुभारंभ बिजली कर्मचारी महासंघ कार्यालय मक्सी रोड पर किया गया।
भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख सतीश शर्मा ने कहा कि संगठन को चलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना आवश्यक है। उसी कड़ी में निधि समर्पण हेतु जिले के भारतीय मजदूर संघ से संबंधित समस्त संगठनों को दिशा निर्देशित किया गया हैं। सभी अनुसांगिक संगठनों को इसका पालन करना आवश्यक है, कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु यथासंभव प्रयास किए जाने की बात सभी पदाधिकारी के द्वारा कही गई। निधि समर्पण कार्यक्रम संपूर्ण प्रदेश में 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चलाया जाएगा। ’भारतीय मजदूर संघ के कार्यवाहक उज्जैन आगर विभाग प्रमुख सतीश शर्मा एवं जिला अध्यक्ष मनीष कारपेंटर, संरक्षक ई रिक्शा यूनियन लक्ष्मी नारायण रजक, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी प्रदेश संगठन मंत्री मनोहर गिरी, ट्रांसपोर्ट यूनियन अध्यक्ष अब्दुल हफिज, जिला मंत्री किशोर सिंह शेखावत, जिला संयोजक ओम यादव, मांगीलाल पाटीदार, कार्यालय मंत्री नवनीत राय, सह मंत्री मोहनलाल सोनी, आंगनवाड़ी संघ अध्यक्ष उम्मीद तोमर, रजनी सिसोदिया उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला प्रवक्ता गुलशन मंसूरी ने दी।

Related Articles

Back to top button