भारतीय मजदूर संघ के द्वारा जनप्रतिनिधियों का किया गया सम्मान
जनप्रतिनिधियों का सम्मान कर किया समर्पण राशि के लिए आग्रह

उज्जैन। उज्जैन में विगत दो दिवस में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, निगम सभापति कलावती यादव, वरिष्ठ समाजसेवी नारायण यादव, वरिष्ठ नेता रामचंद्र कोरट को बाबा महाकाल का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया, होली की शुभकामनाएं दी एवं भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पूर्ण होने पर निधि समर्पण के लिए समर्पण राशि के लिए आग्रह किया गया।
भारतीय मजदूर संघ के जिला मीडिया प्रभारी गुलशन मंसूरी ने बताया कि इस दौरान प्रमुख रूप से भारतीय मजदूर संघ के उज्जैन आगर विभाग प्रमुख सतीश शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनंद शिंदे, राज्य कर्मचारी संघ प्रदेश संगठन मंत्री मनोहर गिरी, जिला अध्यक्ष मनीष कारपेंटर, जिला मंत्री किशन सिंह शेखावत, वरिष्ठ नेता लक्ष्मीनारायण रजक, अब्दुल हफीज, मनोज मोरटे, संतोष सक्सेना, ओम यादव, मांगीलाल पाटीदार, नवनीत राय, बल्लू ठाकुर, मासूम कछावा, हाथ ठेला संघ से कालूराम चौहान, वर्षा कछवाय आदि मौजूद थे।