भारतीय जैन संगठन ने प्रतिभाओ को दिया ‘‘युवाह’’ सम्मान
अपने हुनर, मेहनत के दम पर परिवार, समाज और उज्जैन का नाम रोशन करने वाले समाज के युवा साथियों का सम्मान

उज्जैन। भारतीय जैन संगठन द्वारा “युवाह“ दिवस का आयोजन दशहरा मैदान स्थित रूपांतरण सामाजिक संस्था के प्रांगण में किया गया। संगठन द्वारा अपने हुनर, मेहनत के दम पर परिवार, समाज और उज्जैन का नाम रोशन करने वाले समाज के युवा साथियों का सम्मान किया गया।
इस दौरान शतरंज खेल में कई राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली चारवी मेहता, 11वीं क्लास से ही अपने हुनर को व्यवसाय के रूप में आगे बढ़ाने वाली युवा उद्यमी के रूप में उभरी कुहू दाता, यूसी मेस में नेशनल लेबल तक पहुंचकर, पोजिशन हासिल करने वाले 11 साल के अहम कटकानी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर राजीव पाहवा ने बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान किया। भारतीय जैन संगठन प्रदेश अध्यक्ष साशा जैन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमिता जैन, जिला अध्यक्ष कल्पना सुराणा, शहर अध्यक्ष मनीषा ओरा, मनोज सुराणा, मंजुला बाठिया, मनीषा सुराणा, खुशबू कटकानी साथ ही कई गणमान्य महानुभव उपस्थित रहे।