प्रशासनिक

भारतीय जीवन बीमा निगम में कर्मचारियों की भर्ती की मांग को लेकर हुई बहिर्गमन हड़ताल

दशहरा मैदान स्थित शाखा में वर्ग 3 और 4 के कर्मचरियों ने किया प्रदर्शन

उज्जैन। भारतीय जीवन बीमा निगम में कर्माचारियों की 85 प्रतिशत से भी अधिक सदस्यता रखने वाले संगठन ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाईज एसोसिएशन के आह्वान पर भारतीय जीवन बीमा निगम में वर्ग 3 और 4 कर्मचारियों की तत्काल भर्ती एवं ऐआईआईईऐ को मान्यता देने की मांग हेतु एक घंटे की देशव्यापी बहिर्गमन हड़ताल की गयी और हड़ताल के समर्थन मे देश की सभी इकाइयों पर द्वार प्रदर्शन किया गया।
इंश्योरेंस एम्पलाईज यूनियन इंदौर के सयुंक्त सचिव कुलदीप सिंह क्षत्रिय ने बताया कि भारतीय जीवन बीमा निगम की दशहरा मैदान स्थित शाखा में वर्ग 3 और 4 के कर्मचरियों द्वारा उपरोक्त मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। भारतीय जीवन बीमा निगम में वर्ग 3 और 4 में कर्मचारियों की संख्या पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारतीय जीवन बीमा निगम में 1996 के बाद से वर्ग 4 के कर्मचारियों की भर्ती नहीं हुई है और प्रबंधन आउटसोर्सिंग  कर रहा है जिससे अस्थायी कर्मचारियों का शोषण हो रहा है और सेवानिवृत्ति के कारण वर्ग 3 और 4 के कर्मचारियों की संख्या लगातार घटती जा रही है और ग्राहकों की बेहतर सेवा हेतु एलआईसी में वर्ग 3 और 4 के कर्मचारियों की तत्काल भर्ती की मांग की। साथी दीपिका सक्सेना द्वारा ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाईज एसोसिएशन को मान्यता देने की मांग की गयी और साथी संजय खले ने कर्मचारियों की भर्ती के संबंध में प्रबंधन के तानाशाही रवैए की निंदा की और इसलिए हमें संघर्ष को और तीव्र करना होगा। प्रवीण सरालकर ने नारेबाजी करायी। पेंशनर एसोसिएशन के प्रदीप पारणेकर ने भी उपस्थित होकर हड़ताल का समर्थन किया। योगेश यादव ने सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times