प्रशासनिक

भाटी बने वाल्मीकि समाज उज्जैन संभाग कौर कमेटी के अध्यक्ष

उज्जैन संभाग के सामाजिक गतिविधियों को देखते हुये जीतेन्द्र भाटी को उज्जैन संभाग कौर कमेटी अध्यक्ष मनोनीत किया

उज्जैन। वाल्मिकी समाज अधिकारी कर्मचारी संघ सम्पूर्ण भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल किशोर कोड़े ने उज्जैन संभाग के सामाजिक गतिविधियों को देखते हुये उज्जैन संभाग अध्यक्ष हेमराज घावरी एवं जिला अध्यक्ष रवि सिहोते की अनुशंसा पर जीतेन्द्र भाटी को उज्जैन संभाग कौर कमेटी अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
जीतेन्द्र भाटी आगामी आदेश तक एवं शासन के नियमो का उल्लंघन न करते हुवे शासन के नियम अनुसार कार्य करेंगे। इस अवसर पर उज्जैन संभाग अध्यक्ष हेमराज घावरी, रवि सिहोते उज्जैन जिला अध्यक्ष, जीतेन्द्र कुमार गोसर उज्जैन संभाग उपाध्यक्ष, मनोहर गोहर उज्जैन संभाग सचिव, दिनेश लावरे उज्जैन संभाग महामंत्री, कुन्दन गिरजे उज्जैन संभाग मंत्री, कमल देवधरे, दिनेश तंवर, कमल फतरोड़, संतोष घावरी, अजय डागर, संतोष टोपे, मोहनलाल करोसिया, रामेश्वर कलोसिया, घनश्याम छपरी, कमल गोयल ने बधाई दी। यह जानकारी उज्जैन संभाग मीडिया प्रभारी रामु हंस ने दी।

Related Articles

Back to top button