धर्म-अध्यात्म

भागवत कथा में मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

वामन अवतार, नरसिंह अवतार, राम अवतार प्रसंग की कथा सुनाई

उज्जैन। श्री वल्लभ वैष्णव मण्डल, महिला मण्डल एवं युवा मण्डल द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा रसपान महोत्सव एवं 108 भागवतजी पारायण में 11 जनवरी को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। श्री कृष्ण जन्म में पू.पा. श्री बृजोत्सवजी महाराज द्वारा बालकृष्णलालजी को पलना में झुलाया और वैष्णव को माखन मिश्री खिलाया, मखाने बांटे।
मीडिया प्रभारी दीपक राजवानी के अनुसार मंडल संस्थापक संयोजक विट्ठल नागर के नेतृत्व में आयोजित भव्य सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा रसपान महोत्सव व 108 भागवत पारायण में अनंत श्री विभूषित राजाधिराज ज.पी. पद्यश्री, पद्मभूषण सम्मानित गोस्वामी श्री गोकुलोत्सवजी महाराजश्री के लालजी (सुपुत्र) सोमयज्ञ सम्राट आचार्य श्री डॉ. गोस्वामी पू.पा. श्री बृजोत्सवजी महाराज श्री इन्दौर ने सर्वप्रथम वामन अवतार का विवरण किया। जिसमें बताया कि राजा बली द्वारा वामनजी को तीन पग भूमि में संपूर्ण धरती ब्राह्मण और तीसरे पग में राजा बलि के सिर पर रखा गया। आपश्री ने बताया कि कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिये। सदैव प्रभु स्मरण करना चाहिये। नृसिंह अवतार का वाचनकिया जिसमें प्रभु स्मरण सदैव करते रहने से किसी तरह का डर व भय नहीं रहता है। प्रभु हमेशा उसकी रक्षा करता है। फिर राम अवतार का वर्णन किया। कथा दौरान श्री वल्लभ वैष्णव महिला मण्डल की कविता श्रॉफ, अदिति नीमा, कविता नीमा, सुरभि जवेरी, अनिता शाह, ज्योति नागर, दीपिका शाह, नीलू मित्तल, हंसा राजवानी, रूपाली दिसावल, कामिनी शाह, डिम्पल नागर, नीलू टकसाली, अनामिका नीमा, राजश्री सुगंधी, पिनांकी नीमा, रक्षा शाह, संध्या तेलंग, गंगा त्रिपाठी, अंजली नागर, प्रीति नीमा, नम्रता नागर, डिम्पल दिसावल, चित्रा नीमा, प्रेरणा नागर, सरिता नागर, पूर्णिमा शाह, निर्मला नागौरी, आशा माहेश्वरी, अनामिका मूंदड़ा, अनिता नीमा, अनुभा माहेश्वरी, आशा पोरवाल, अमिता नीमा, दर्पण नीमा, दीप्ति शाह, किरन नीमा, ममता एच. दिसावल, मंजू अग्रवाल, मयूरी नीमा, मीनू नीमा, मोनिका नीमा, मृदुला नीमा, नर्मदा सारड़ा, नीता चतुर्वेदी, पिंकी नागर, परेशा नीमा, प्रीति पोरवाल, पूर्ति खण्डेलवाल, प्रिया घारिया, रिचा नीमा, रूपाली अग्रवाल, साधना जवेरी, संगीता माहेश्वरी, सारिका नागर, सीमा दिसावल, शकुन नीमा, शीतल नीमा, सुधा नीमा, शोभा डांगरा, सुनीता सामरिया, श्रुति नीमा, वर्षा राठी, वर्षा चौऋषिया, वीनू नीमा, उर्मी बागड़िया, कृष्णा नीमा, ममता ए. दिसावल, सोनाली नागर, सोनाली घाटिया, रत्ना नीमा, उमा ठाकुर, उषा खण्डेलवाल, माधुरी शाह, दिव्या नागर, आशा शाह, मनीषा नागर, रूपाली नागर, शर्मिष्ठा नागर, मनीषा राठी, निशा सोनी, शैफाली पटेल, सीमा नागर (देपालपुर), सपना माहेश्वरी, सुनीता मूले, शीतल नागर, उन्नती नागर, अंतिमा बड़ेरा, राधा नाटानी, लक्ष्मी शर्मा, सीमा माहेश्वरी, आरती नागर, पायल नागर, पूजा नागर, वैशाली नागर, माधुरी राठी, ममता नागर सहित बड़ी संख्या में वैष्णव मौजूद रहे। सभी ने महाकाल परिसर, हीरा मिल रोड़ पर 13 जनवरी तक प्रतिदिन दोप. 2 बजे से हो रही कथा में भक्तों से धर्मलाभ लेने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Back to top button