धर्म-अध्यात्म

भव्य कलश यात्रा से होगा 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन यज्ञ का शुभारभ

4 दिवसीय गायत्री महायज्ञ की शुरूआत में निकलेगी सदग्रंथ यात्रा

उज्जैन। 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ 6 जनवरी से 9 जनवरी तक विद्येश्वर महादेव मंदिर, विद्यापति कॉलोनी में प्रारंभ होने जा रहा है।
कार्यक्रम संयोजिका उर्मिला तोमर ने बताया कि गुरुदेव आचार्य श्री राम शर्मा एवं वंदनीया माताजी के दिव्य संरक्षण में गायत्री शक्तिपीठ उज्जैन के तत्वावधान में उज्जैन में विद्येश्वर महादेव मंदिर, विद्यापति कॉलोनी, उज्जैन पर 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार कन्या कौशल, युवा दंपत्ति शिविर, बालक कौशल शिविर का आयोजन 6 जनवरी से 9 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है। जिसकी शुरूआत कार्यक्रम स्थल से 6 जनवरी सोमवार को दोपहर 1.30 बजे कलश एवं सदग्रंथ यात्रा से होगी। समापन पर आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी पर उद्बोधन मात्रशक्ति द्वारा होगा। वहीं सायं 6 बजे आद्या शक्ति गायत्री विवेचन होगा। 7 जनवरी मंगलवार को प्रातः 7 बजे ध्यान साधना, प्रज्ञा योग, प्रातः 9 बजे देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ, दोप २ बजे कन्या कौशल, युवा दंपत्ति शिविर, बालक कौशल शिविर, सायं ६ बजे नारियों एवं स्वयं को पहचानों पर उध्बोधन होगा। 8 जनवरी, बुधवार को प्रातः 7 बजे ध्यान साधना, प्रज्ञा योग, 9 बजे सामूहिक पुंसवन एवं अन्य संस्कार गायत्री महायज्ञ, सायं 6 बजे दीप महायज्ञ होगा। 9 जनवरी, गुरूवार को प्रातः 7 बजे ध्यान साधना, प्रज्ञा योग, प्रातः 9 बजे महायज्ञ, संस्कार, पूर्णाहुति एवं संकल्प के पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। सह संयोजिका रजनी मीणा ने सभी कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होने का आग्रह धर्मावलंबियों से किया है।

Related Articles

Back to top button