समाज संसार

ब्रह्म तरुणाई ने किया पं. अजय तिवारी का सम्मान

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

उज्जैन। संस्था ब्रह्म तरुणाई द्वारा पुनः सर्राफा मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने पर ब्राह्मण गौरव पं. अजय तिवारी का सम्मान शाल श्रीफल से किया गया। साथ ही भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी को जन्म शताब्दी वर्ष पर एवं पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
संस्था के पंडित शिवशंकर भट्ट ने बताया कि पंडित अजय तिवारी भाजपा के दूसरी बार सराफा मंडल अध्यक्ष मनोनीत किये गये हैं। संस्था ब्रह्म तरुणाई द्वारा भागसीपुरा में उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में पार्षद एवं एमआईसी सदस्य रजत मेहता उपस्थित थे। अध्यक्षता करते हुए ब्रह्म तरुणाई के अध्यक्ष एडवोकेट पं नितिन जोशी ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर संस्था ब्रह्म तरुणाई के वरिष्ठ सदस्य पं. मुकेश जोशी, उमेश भट्ट, ज्योतिर्विद पं अजय व्यास, पं. योगेश द्विवेदी, पं. प्रशांत पड्या, पं अक्षय पांड्या, अश्विन शास्त्री, पं अभिषेक शर्मा, पं मयंक भट्ट, राजेश बेरागी, आनंद व्यास, आनंद शर्मा, अक्षत आचार्य आदि अनेक ब्रह्म तरुण उपस्थित थे। अंत में आभार पंडित शिव भट्ट ने माना।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times