बिटिया को जन्म देने वाली बहु के मायके में 1200 परिवारों तक पहुंचाई मिठाई
बेटी के जन्म पर सेन समाज ने पेश किया अनूठा उदाहरण, ससुराल उज्जैन के साथ रतलाम के पूरे कस्बे में मनाया उत्सव
उज्जैन। बिटियाओं के लिए लिखे जाने वाले ‘‘बेटी है तो कल है, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ,’’ जैसे प्रचलित स्लोगनों के बीच सेन समाज ने घर में जन्मी बच्ची के लिए ऐसा अनूठा उदाहरण पेश किया जिसने बेटी को जन्म देने वाली मां को भी गौरवान्वित महसूस कराया। बेटी के जन्म की खुशी केवल घर में ही नहीं नहीं मनाई बल्कि बेटी को जन्म देने वाली बहु के मायके के कस्बे के सभी 1200 से अधिक परिवारों तक मिठाई पहुंचाई।
मध्यप्रदेश गुजराती सेन समाज ट्रस्ट उज्जैन कार्यवाहक अध्यक्ष एवं प्रदेश संयोजक संतोष वर्मा की बहु नेहा वर्मा पति सोम वर्मा ने बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म लेने पर उज्जैन में परिवारों के बीच तो मनाई ही, समाज में लक्ष्मीनगर क्षेत्र में मिठाईयां वितरित की गई। वहीं संतोष वर्मा द्वारा बहु के मायके रतलाम के पूरे कस्बे डेलनपुर जहां 1200 घर हैं, उन सभी घरों पर मिठाई वितरित की गई। बिटिया के जन्मदिन को उत्सव के रूप में मनाया गया। बिटिया के जन्म पर इस अनूठे आयोजन पर समाज के शिवनारायण वर्मा, लालचंद डोडिया, धन्नालाल राठौड़, रतनलाल वर्मा, मोहनलाल वर्मा, देवेंद्र देवड़ा, दिनेश वर्मा, अमृत वर्मा, भेरूलाल वर्मा, गोपाल परमार, जगदीश चौहान, गोलू वर्मा, शेखर डोडिया, प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौहान, ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक राठौर, बाबूलाल वर्मा सिलोदा रावल, जगदीश वर्मा सिलोदा रावल, ओम वर्मा लाहौरी, मनोहर परमार, जगदीश देवड़ा, अर्जुन वर्मा, डॉ गौरी शंकर वर्मा, गुड्डू पहलवान, शंकर लालजी (ढिकवा), परमानंद वर्मा, सचिन वर्मा, संतोष भाटी, राहुल वर्मा, संदीप वर्मा सुरासा, गौरव सेन, रविंद्र वर्मा भेंसोदा, मनोहर लाल सेन अचलूखेड़ी, सुरेश सोलंकी, धर्मेन्द्र सेन उन्हेल, मुकेश भाटी (बड़नगर), अशोक भाटी, ईश्वर भाटी, प्रह्लाद भाटी, अनिल वर्मा, कुलदीप वर्मा, अनिल सेन, महेश परमार, विशाल सर्राफ, जितेंद्र परमार कचनारिया, आशीष परमार, सुनील वर्मा बालाजी, भगवानसिंह वर्मा, मोहनलाल वर्मा, विजय वर्मा, कैलाश वर्मा, सुभाष वर्मा, बद्रीलाल वर्मा (सर), अशोक वर्मा (लसुड़लिया जगमाल), विनोद परमार, गोपाल परमार, राहुल वर्मा (पिपली नाका), महेश वर्मा, देवेंद्र देवड़ा, घनश्याम वर्मा, हरसौदन, पंकज वर्मा, ईश्वर सोलंकी, महेश वर्मा (नलवा), विजय सेन, सचिन सेन, राम सेन, श्याम सेन, जितेन्द्र सेन (पिपलीनाका), सुरेश वर्मा सोडंग, मंगेश देवड़ा, आदित्य देवड़ा, विवेक वर्मा, जितेंद्र सेन मोजमखेड़ी, पवन वर्मा, जय सेन, अभिषेक शर्मा व्यवस्थापक, राहुल वर्मा ताजपुर, मदनलाल सोलंकी गिरदावर, राधेश्याम वर्मा दूध संघ सहित संपूर्ण सेन समाज ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई प्रेषित की है।