बाबा महाकाल को अर्पित किया ब्राह्मण रत्न एवं सनातन धर्म शिरोमणि सम्मान समारोह का आमंत्रण
30 मार्च नववर्ष गुड़ी पड़वा पर उज्जैन में होगा आयोजन, संपूर्ण प्रदेश से विप्रजन होंगे शामिल

उज्जैन। 30 मार्च नववर्ष गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर ब्राह्मण रत्न एवं सनातन धर्म शिरोमणि सम्मान समारोह का आयोजन महाकाल परिसर उज्जैन में किया जा रहा है। जिसमें संपूर्ण प्रदेश से विप्रजन उज्जैन पहुंचेंगे।
समारोह में ब्राह्मण समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले विप्रजनों को ब्राह्मण रत्न से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही 51 मातृ शक्तियों का सम्मान होगा। 8 मार्च को मध्य प्रदेश ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों द्वारा बाबा महाकाल को पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का पंपलेट अर्पण किया गया। साथ ही महाकाल प्रांगण सिद्धिविनायक मंदिर में पूजन अर्चन कर आमंत्रण अर्पण किया गया। महाकाल मंदिर के पुजारी एवं प्रतिनिधि परिवारों को भी कार्यक्रम का आमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से पं राजेश शर्मा पुजारी महाकाल मंदिर, पंडित मनोज रावत अध्यक्ष, पं रत्नेश व्यास, आदित्य शर्मा प्रतिनिधि, संजय शर्मा, रवि शर्मा सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।