समाज संसार

बसंत विहार कॉलोनी में नई समिति का गठन, राजेंद्र परब पुनः निर्विरोध अध्यक्ष बने

बसंत विहार सांस्कृतिक मंच द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया

उज्जैन। बसंत विहार सांस्कृतिक मंच द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें द्विवार्षिक कार्यकारिणी वर्ष 2025 से 2027 तक का गठन निर्विरोध संपन्न हुआ। कॉलोनी की नई समिति का गठन हुआ जिसमें राजेंद्र परब को पुनः निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
सैकड़ो की संख्या में मौजूद कॉलोनीवासियों की उपस्थिति में कार्यकारिणी में संरक्षक रमन सिंह सिकरवार, परामर्शदाता के सी शर्मा, अध्यक्ष राजेंद्र परब, उपाध्यक्ष दिलीप देवड़ा, उपाध्यक्ष प्रकाश जेठवानी, सचिव जी के जायसवाल, सहसचिव रमेश चंद्र कुमावत, सहसचिव नरेंद्र चौरसिया, कोषाध्यक्ष मुकेश कुम्भकार चुने गए। कार्यक्रम में विशेष सहयोग अशोक गुप्ता, लोकेंद्र सिंह बेस, दिनेश जैन, जे एस पांडे, एन के गर्ग, प्रशांत सोहले, सियाराम पाटीदार, संजय गुप्ता, लक्ष्मीकांत मिठ्ठन खेड़ीवाले, गोपाल महाकाल, वासुदेव सोनी, सुरेश चौधरी, जे पी शर्मा, जगदीश कुमावत, विजय प्रजापत, अनिल देशमुख, आर एल मालवीय, हरीश घाटगे, देवेंद्र राय, उल्हास बक्शी एवं संग्राम सिंह चौहान का रहा। संचालन अनिल रावेरकर ने किया एवं आभार विजय गोठवाल ने माना। हर्ष उल्लास के साथ मनाए उत्सव में ठंडाई वितरित की गई।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times