
उज्जैन। फतेहपुरिया महिला मंडल द्वारा 18 मार्च को फाग उत्सव मनाया गया। जिसमें महिलाओं ने नृत्य करते हुए फूलों की होली खेली।
अध्यक्ष निशा हरभजनका ने बताया कि कार्यक्रम में महिला मंडल की सरोज अग्रवाल, आशा भगत, मीना पसारी, नम्रता हरभजनका, शिप्रा बजाज, राजकुमारी पसारी सहित मंडल की अन्य महिलाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। मंगलनाथ रोड स्थित सुरभि गार्डन में आयोजित कार्यक्रम के बाद सभी ने प्रसादी ग्रहण की।