प्रभु प्रेमी संघ परिवार का फाग महोत्सव 23 मार्च को
फुलों एवं गुलाल से फाग महोत्सव मनाया जाएगा

उज्जैन। स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज की संस्था प्रभु प्रेमी संघ परिवार के अनुयायियों द्वारा 23 मार्च रविवार को शाम 4ः30 बजे से फुलों एवं गुलाल से फाग महोत्सव मनाया जाएगा।
संस्था अध्यक्ष अजय पाण्डे ने बताया कि लोकमान्य तिलक (लोटि स्कूल) रेलवे स्टेशन के सामने नीलगंगा पर होने वाले इस फाग महोत्सव में सत्संग, भजन, एवं फुलों से होली खेली जायेगी। समस्त भक्तों से इस आयोजन में पधारने की अनुरोध प्रभु प्रेमी संघ परिवार ने किया है।