धर्म-अध्यात्म
प्रभु प्रेमी संघ परिवार का फाग महोत्सव 23 मार्च रविवार को
फाग महोत्सव में सत्संग, भजन एवं फुलों से होली खेली जायेगी

उज्जैन। स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज की संस्था प्रभु प्रेमी संघ परिवार के अनुयायियों द्वारा 23 मार्च रविवार को शाम 4ः30 बजे फाग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
संस्था अध्यक्ष अजय पाण्डे ने बताया कि लोकमान्य तिलक (लोटि स्कूल) रेलवे स्टेशन के सामने नीलगंगा में फुलों एवं गुलाल से फाग महोत्सव मनाया जाएगा। फाग महोत्सव में सत्संग, भजन एवं फुलों से होली खेली जायेगी।