प्रजापति समाज ने पतंग महोत्सव में बांटे 101 किलो तिल्ली के लड्डू, 1100 पतंग वितरित
अखिल भारतीय प्रजापति (कुंभकार) महासंघ जिला उज्जैन द्वारा पतंग महोत्सव मनाया

उज्जैन। अखिल भारतीय प्रजापति (कुंभकार) महासंघ जिला उज्जैन द्वारा लगातार 6 वर्षों से 101 किलो तिल्ली के लड्डू व 1100 पतंग वितरण कर पतंग महोत्सव बड़ी धूमधाम से शांति नगर चौराहा पर मनाया।
जिला अध्यक्ष प्रकाश प्रजापति, युवा जिला अध्यक्ष कमल नंदवाना के संयुक्त नेतृत्व व प्रदेश प्रवक्ता गुलाब चंद्र प्रजापति के मार्गदर्शन में पतंग महोत्सव आयोजित किया गया। युवा महासचिव राज उदयवाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि समाजसेवी नारायण यादव, महापौर मुकेश टटवाल, राष्ट्रीय संगठन सचिव कैलाश बोबारीय, प्रादेशिक मुख्य महासचिव एमआईसी सदस्य कैलाश प्रजापति, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव, झोन अध्यक्ष संग्राम सिंह भाटिया, केशव नगर मंडल अध्यक्ष गजेंद्र खत्री, महाराजवाड मंडल अध्यक्ष सतीश सिंदल, एमआईसी मेंबर शिवेंद्र तिवारी, रजत मेहता, सत्यनारायण चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश चंद्र प्रजापति, प्रदेश कोषाध्यक्ष राधाकिशन प्रजापत, प्रदेश सचिव राजू बाबा, कला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रमुख कवि दुलीचंद प्रजापति द्वारा श्री यादें माता के चित्र पर माल्या अर्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत गोकुल प्रजापत, संदीप प्रजापत, अशोक भदेरा, संजय प्रजापत, समृद्ध देवलिया, ऋषि प्रजापति, दीपक प्रजापत, निलेश प्रजापत, बेनी प्रसाद प्रजापति, तरुण प्रजापत, दुर्गेश प्रजापत, दीपक प्रजापत, मुकेश प्रजापत, मनीष प्रजापत, जितेंद्र प्रजापत, युवा नेता तरुण प्रजापत, आदित्य प्रजापत, दिनेश प्रजापत, शेखर चक्रवर्ती, दीपक प्रजापत, भावेश प्रजापत, लखन प्रजापत, दिनेश प्रजापत, राहुल प्रजापत, आशीष प्रजापत द्वारा साफा बांधकर आकर्षित दुपट्टा पहन कर किया गया।