प्रजापति समाज की विशाल वाहन रैली 21 मार्च को
श्री यादे माता स्मरण दिवस के उपलक्ष में सैकड़ो वाहनों पर निकलेगा प्रजापति समाज

उज्जैन। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रजापति समाज की आराध्य कुलदेवी मां श्री यादे माता के स्मरण दिवस के उपलक्ष्य में विशाल वाहन रैली 21 मार्च को शहर के विभिन्न मार्गो से निकाली जाएगी। जिसमें सैकड़ों वाहनों पर सवार होकर प्रजापति समाज निकलेगा।
उक्त निर्णय अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ जिला एवं युवा जिला उज्जैन जिला अध्यक्ष प्रकाश प्रजापति एवं युवा जिला अध्यक्ष कमल नंदवाना के संयुक्त नेतृत्व में चक्रधारी लश्करी प्रजापति समाज पर आयोजित वृहद सभा में लिया गया। बैठक में विशाल वाहन रैली संयोजक प्रदेश प्रवक्ता गुलाब चंद्र प्रजापति को बनाया गया। महासंघ के युवा महासचिव तरुण प्रजापति द्वारा बताया गया कि सभा की अध्यक्षता महासंघ के प्रादेशिक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दुलीचंद प्रजापति द्वारा की गई। सभा का मार्गदर्शन प्रदेश कोषाध्यक्ष राधा किशन प्रजापति, जिला संरक्षक दुर्गा शंकर प्रजापति द्वारा किया गया। सभा का कुशलता पूर्वक संचालन जिला महासचिव संदीप प्रजापति द्वारा किया गया। सभा में राजेश बरांना (नरवल), बेनी प्रसाद प्रजापति, अशोक भदेरा, जितेंद्र प्रजापति, संजय कुसुंबिवाल, संजेश प्रजापति, शेखर चक्रवर्ती, ऋषि प्रजापत, दीपक प्रजापति, विनोद प्रजापति, राज देवलिया, दुर्गेश प्रजापत, मनीष प्रजापति, आनंद लूनिया, शंकर प्रजापति, तरुण प्रजापति, मुकेश प्रजापति, दीपक कुंवाडिया आदि ने अपने विचार व्यक्त कर रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए समाज बंधुओ से निवेदन किया गया।