प्रख्यात व्यंग्यकार शरद जोशी सम्मान के लिए स्वामी मुस्कुराके की कृति “हास्याऑक्सीजन“ चयनित
भव्य समारोह में शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह प्रशस्ति पत्र एवं 51000 की राशि से स्वामी मुस्कुराके को अभिनंदित किया जाएगा
उज्जैन। अखिल भारतीय एवं प्रादेशिक कृति पुरस्कार कैलेंडर वर्ष 2022 एवं वर्ष 2023 के पुरस्कारों की घोषणा की गई।
मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद मध्य प्रदेश शासन भोपाल साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे ने बताया कि साहित्य अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष श्रेष्ठ रचनाकारों की कृतियों पर विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। व्यंग्यकार शरद जोशी स्मृति सम्मान के लिए उज्जैन के स्वामी मुस्कुराके शैलेंद्र व्यास की कोरोना के द्वितीय काल में रचित हास्या ऑक्सीजन का चयन किया गया है। आगामी समय में भोपाल में आयोजित भव्य समारोह में शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह प्रशस्ति पत्र एवं 51000 की राशि से स्वामी मुस्कुराके को अभिनंदित किया जाएगा। शैलेंद्र व्यास की उपलब्धि पर डॉ. पिलकेंद्र अरोरा, मुकेश जोशी, आचार्य शैलेंद्र पाराशर, संतोष सुपेकर, कवि अशोक भाटी, सुरेंद्र सर्किट, दिनेश दिग्गज, सुगनचंद जैन, दिनेश विजयवर्गीय दयावान, शशांक दुबे, डॉ. संदीप नागर, अनिल बारोड़ ने हर्ष व्यक्त किया है।