प्रशासनिक

पेंशनर-डे पर निगम के पेंशनरों का किया सम्मान

भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सफाई कामगार संघ, पेंशनर संघ, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ की ओर से नगर निगम उज्जैन के सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों का स्वागत-सम्मान किया

उज्जैन। मंगलवार को पेंशनर-डे पर भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सफाई कामगार संघ, पेंशनर संघ, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ की ओर से नगर निगम उज्जैन के सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों का स्वागत-सम्मान किया गया।
नगर निगम के कर्मचारी संघ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम सेवानिवृत्त अधिकारी श्री रामविलास गुप्ता ने भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ अध्यक्ष डॉ. पवन व्यास, रमेशचंद्र निगम, मनसुख मेहरवाल ने निगम के सेवानिवृत्त सर्वश्री रामविलास गुप्ता, रामचंद्र नागर, रामचंद्र कोरट, दशरथ लोदवाल, कमलकिशोर गेहलोद, अजयप्रकाश मेहता, रमेशचंद्र मकवाना, चंदगीराम टांकले (पहलवान), बसंतीलाल टेकाजी, भगवानदास, सुन्दरलाल जी, लक्ष्मण जी, दीपचंद दावरे आदि का मोतियों की माला और दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। रमेशचंद्र निगम ने पेंशनर-डे की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सर्वश्री नितिन मुसले, संदीप कलोसिया, शैलेष नागर, दिलीप घावरी, धीरज कलोसिया, अजय संगत आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button