KT खबर

पूर्व सैनिकों के 30 प्रतिभावान बच्चों का किया सम्मान

उज्जैन संभाग पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के प्रथम स्थापना दिवस पर हुआ पूर्व सैनिक पारिवारिक मिलन समारोह

उज्जैन। उज्जैन संभाग पूर्व सैनिक कल्याण संगठन द्वारा संगठन के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिकों का पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें नगर के पूर्व सैनिकों ने अपने पत्नी व बच्चों के साथ सहभागिता की। इस अवसर पूर्व सैनिकों के 10 बच्चों द्वारा मनमोहक नाट्य, नृत्य व गीतों की प्रस्तुतियां दी गई।
संगठन के अध्यक्ष सूबेदार कमल सोनी ने स्वागत भाषण दिया। संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार मोयल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल राजकुमार सिंह चौहान, मंजुला चौहान, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ग्रुप कैप्टन विष्णुदत्त शर्मा, विशेष अतिथि सुभाष दुबे, सुरेखा दुबे, डॉ. पिंकेश डफरिया, सुनीता डफरिया, ममता सोनी एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा पूर्व सैनिकों के 30 प्रतिभावान पुत्र व पुत्रियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुभाष दुबे, डॉ. पिंकेश डफरिया, संगठन के अध्यक्ष कमल सोनी व उपाध्यक्ष मुकेश कुमार मोयल द्वारा सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी गई। संगठन के पदाधिकारी सचिव रविप्रताप सिंह भदोरिया, कोषाध्यक्ष जितेंद्र राजपूत, संयुक्त सचिव अनिल तोमर, सहसचिव सवाई सिंह शेखावत, शैलेंद्र सिंह डोडिया, योगेश कुमार राठौड़, प्रशांत निगम, सुरेश सिंह बैंस, प्रकाश गोडबोले, मुकेशचंद्र सोनी, अमरलाल डोडिया, विकास दुबे, बृजकुमार तिवारी, दीपेंद्र कुमार सैनी, खगेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह चौहान, विजयपाल सिंह पंवार, सिद्धुलाल राठौर, तूफान सिंह आदि ने समारोह की व्यवस्थाओं का संचालन किया गया। संगठन के सचिव रविप्रताप सिंह भदोरिया ने आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी संगठन के सहसचिव सवाई सिंह शेखावत ने दी।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times