राजनीति

पूरे देश में सबसे ज्यादा सुविधाएं किसानों को अगर कहीं मिल रही है तो वह मध्यप्रदेश

उज्जैन में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोले भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सांसद दर्शन सिंह चौधरी

5 रूपये में स्थाई बिजली कनेक्शन, गेहूं पर 175 रुपये बोनस देने पर माना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार
उज्जैन। मध्यप्रदेश की सरकार ने कई किसान हितेषी कार्य किये हैं। पूरे देश में सबसे ज्यादा सुविधाएं किसानों को अगर कहीं मिल रही है तो वह है मध्य प्रदेश, यहां पर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार दोनों ही किसानों के हित में कार्य कर रही है एवं किसानों को कई सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।
यह बात भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने उज्जैन आगमन पर मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने किसानों को 5 रूपये में स्थाई बिजली कनेक्शन देने पर एवं गेहूं पर 175 रुपये बोनस देने पर मध्य प्रदेश सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उज्जैन आलोट लोकसभा सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि 2003 से जब से मध्यप्रदेश मे भाजपा की सरकार बनी उसके बाद से सरकार किसानो के हित के लिए लगातार कार्य कर रही है। उज्जैन नगर निगम सभापति कलावती यादव ने सरकार द्वारा गोसरक्षण हेतु किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी। मोर्चा मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री भंवर सिंह चौधरी, उज्जैन नगर जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल, किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा, ग्रामीण मोर्चा अध्यक्ष राम सिंह बड़ाल सहित किसान मोर्चा के नगर एवं ग्रामीण के ज्येष्ठ श्रेस्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन राम सिंह ने किया एवं आभार नवीन यादव ने किया।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times