पुलिस ने काफिले को रोका, कांग्रेसियों की सभा स्थल पर ही गिरफ्तारी
200 गाड़ियों में सवार हजारों कांग्रेसी भाजपा के खिलाफ हल्ला बोलने निकले
उज्जैन। 200 गाड़ियों के काफिले के साथ सामाजिक न्याय परिसर से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता 16 दिसंबर की सुबह मध्य प्रदेश विधानसभा के घेराव के लिए निकले। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी एवं नेता प्रतिपक्ष रवि राय की अगुवाई में उज्जैन से निकले गाड़ियों के काफिले को सीहोर मार्ग पर रोक दिया गया। पुलिस द्वारा भोपाल जाने हेतु लंबा मार्ग बताया गया ताकि समय पर कांग्रेस के कार्यकर्ता घेराव में भाग ना ले सके।
रवि राय ने बताया कि भोपाल में विधानसभा के घेराव के लिए पहुंचे कांग्रेसी नेताओं कार्यकर्ताओं को विधानसभा तक नहीं जाने दिया गया। सभा स्थल पर ही पुलिस प्रशासन द्वारा रोक लिया गया। पुलिस अधीक्षक भोपाल ने सभी की गिरफ्तारी की घोषणा की और सभी को रिहा किया। प्रदर्शन में मुकेश भाटी, रवि राय, बीनु कुशवाह, उत्तम जायसवाल, दीपक खंडेलवाल, अशोक भाटी, पार्षदगण छोटेलाल मंडलोई, परमानंद मालवीय, अर्पित दुबे, फिरोज पठान, जाहिद पहलवान, पार्षद मोहित जायसवाल, देवव्रत यादव, रमेश सांखला, अभिषेक लाला, बबलू खींची, दीपेश जैन, वरुण शर्मा, सतीश मरमट, रमेश परिहार, अजय राठौर, ओमप्रकाश रामी, चंदू यादव, कृष्णा यादव, लक्ष्मी नारायण उपाध्याय, वासुदेव रावल, राजेश राणा, पप्पू बोरासी, मुकेश सूर्यवंशी, संदीप सूर्यवंशी, आशीष कंडारे, सरदार भाई, श्रीनाथ, ललित मीणा, कमल कौशल, चिंकी यादव सहित हजारों कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर भोपाल में विधानसभा घेराव के लिए पहुंचे उज्जैन शहर कांग्रेस कमेटी के शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम रवि राय ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनविरोधी नीतियां अपनाई, मध्यप्रदेश पर कर्ज बढ़ता जा रहा है। किसानों से किए गए वादे को पूरा नहीं किया, प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है, महिला उत्पीड़न, बेरोजगारी जैसे कई मुद्दे है, जिसको लेकर विधानसभा का घेराव करते हुए जंगी प्रदर्शन किया गया। भोपाल में घेराव के बाद भी हम सभी निरंतर इन मुद्दों को क्षेत्र में जनता के बीच ले जाएंगे।