धर्म-अध्यात्म

पुजारियों का मानदेय 10000 प्रतिमाह किया जावे

भगवान की सेवा पूजा, भोग प्रसाद, उत्सव के लिए 3000 प्रतिमाह दिया जावे 

अखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने राजस्थान सरकार को साधुवाद देते हुए मध्यप्रदेश सरकार से की मांग
उज्जैन। राजस्थान सरकार द्वारा पुजारियों का मानदेय 5000 से बढ़ाकर 7500 प्रति माह और भगवान की सेवा पूजा, भोग प्रसाद, उत्सव, पोशाक पूजापाठ के लिए 1500 से बढ़ाकर 3000 प्रतिमाह दिए जाने का निर्णय किया हैं। जिसका अखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने स्वागत करते हुए साधुवाद और धन्यवाद प्रेषित किया साथ ही मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मांग की कि जिस प्रकार राजस्थान सरकार ने पुजारियों के हित में निर्णय लिए हैं उसी प्रकार मध्य प्रदेश में भी पुजारियों का मानदेय 10000 प्रतिमाह और भगवान की सेवा पूजा, भोग प्रसाद, उत्सव के लिए 3000 प्रतिमाह दिया जावे। जिससे भगवान की सेवा पूजा ओर अच्छी व्यवस्था से हो सके और पुजारियों का भरण पोषण सम्मानजनक तरीके से हो सके।
पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय सचिव रूपेश मेहता ने बताया कि अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के राजस्थान पुजारी सेवक संघ द्वारा सरकार से पुजारियों की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया जा रहा हैं उसी क्रम में संघ की एक महत्वपूर्ण मांग थी जिसमें पुजारियों का मानदेय बढ़ाया जाये और भगवान की सेवा और पूजापाठ के लिए राशि दी जावे, राजस्थान सरकार ने इस महत्वपूर्ण मांग को स्वीकार किया हैं। अखिल भारतीय पुजारी महासंघ देश में पुजारियों के हितों की रक्षा ओर सहयोग करने वाली अग्रणी संस्था हैं। राजस्थान में भी सरकार से पुजारियों के हितों ओर मांगो को लेकर महासंघ सक्रिय रहा है। महासंघ सरकार से इसी प्रकार पुजारियों के हित में कार्य करने की अपेक्षा करता हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times