धर्म-अध्यात्म

पीर योगी रामनाथ महाराज ‘महायोगी गोरक्षनाथ लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित

नाथ संस्कृति एवं आध्यात्मिक चिंतन को जनमानस में स्थापित कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का निरंतर निर्वाह एवं परमार्थ सेवा द्वारा जनकल्याणकारी उनकी विशिष्ट उपलब्धियां के लिए प्रदान किया सम्मान

उज्जैन। भृर्तहरी गुफा उज्जैन के महंत 1008 पीर योगी रामनाथ जी महाराज को गोरक्ष शक्तिधाम सेवार्थ फाउण्डेशन, इंदौर के संस्थापक एवं अध्यक्ष योगी शिवनंदन नाथ ने मां बगलामुखी धाम उज्जैन परिसर में  “महायोगी गोरक्षनाथ लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड“ फाउण्डेशन की सर्वाधिक प्रतिष्ठित ट्रॉफी, शाल व पुष्पहार से सम्मानित किया।
यह सम्मान नाथ संस्कृति एवं आध्यात्मिक चिंतन को जनमानस में स्थापित कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का निरंतर निर्वाह एवं परमार्थ सेवा द्वारा जनकल्याणकारी उनकी विशिष्ट उपलब्धियां के लिए प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि यह सम्मान फाउण्डेशन द्वारा उन्हें 5 जनवरी 2025 को अखिल भारतीय सारस्वत सम्मान समारोह उज्जैन में प्रदान किया जाना था। अपरिहार्य कारणों से उनके उज्जैन से बाहर होने के कारण उनके उज्जैन आगमन पर यह सम्मान प्रदान किया गया।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times