KT खबर

नोइनो की दो दिवसीय राष्ट्रीय समिति की बैठक उज्जैन में

भाजपा के राष्ट्रीय राजनेता सुनील देवधर होंगे मुख्य अतिथि

उज्जैन। भारतीय मजदूर संघ से सम्बन्धित नेशनल आर्गेनाईजेशन ऑफ़ इन्सुरेंस ऑफिसर्स (नोइनो) की राष्ट्रीय समिति की दो दिनी बैठक 21 एवं 22 दिसम्बर को उज्जैन में आयोजित की जा रही है। देश भर से नोइनो के पदाधिकारी बैठक में सम्मिलित होंगे।
मध्यक्षेत्र नोइनो के अध्यक्ष डॉ. हरीशकुमार सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय राजनेता, प्रचारक और नोइनो के सरंक्षक सुनील देवधर नई दिल्ली मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। सुनील देवधर वर्तमान में आँध्रप्रदेश भाजपा के सह प्रभारी भी हैं। विशेष अतिथि नगर निगम के पूर्व सभापति प्रकाश चित्तोड़ा होंगे। देवास रोड़ स्थित होटल आश्रय में होने जा रहे मध्यक्षेत्रीय अधिवेशन का उद्घाटन नोइनो के अखिल भारतीय अध्यक्ष गणेश कामथ मुंबई करेंगे। अतिथि महासचिव वाय.एन.मूर्थी बेंगलुरु होंगे। सम्मलेन में कार्यकारी अध्यक्ष दत्ताराज प्रभुखानोलकर मुंबई, नीता प्रभावलकर मुंबई मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
दो दिवसीय सम्मेलन के पहले दिन मध्यक्षेत्रीय अधिवेशन में मध्यप्रदेश-छतीसगढ़ से प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे जिसमें मध्यक्षेत्र के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक वर्मा, महासचिव एस. विनोद, एस.आर.नेमा, शैलेश लेले, एम्.एस.ठाकुर, राकेश शुक्ल, रजनीश सोनी आदि सम्मिलित हैं। सम्मेलन में जीवन बीमा क्षेत्र और अधिकारियों से जुडी वर्तमान चुनौतियाँ और चिन्ताओं पर चर्चा होगी।

Related Articles

Back to top button