नेता प्रति पक्ष रवि राय कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान सिपाही -मुकेश भाटी
शहर कांग्रेस में मना नेता प्रतिपक्ष रवि राय का जन्मदिन
उज्जैन। क्षीर सागर स्थित शहर जिला कांग्रेस कमेटी में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में उज्जैन नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष डॉ. रवि राय का जन्म दिन मनाया गया। इस दौरान रवि राय को शॉल, श्रीफल पहनाकर, पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया।
अपने उद्बोधन में शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी ने कहा कि नेता प्रति पक्ष रवि राय कांग्रेस पार्टी के एक निष्ठावान सिपाही हैं। जो पार्टी के साथ जनहित में कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं। इस अवसर पर शहर कांग्रेस के संगठन मंत्री अजय राठौर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दारा सिंह राणा, पूर्व पार्षद राजेंद्र राठौर, पार्षद इमरान खान, छोटेलाल मंडलोई, फिरोज पठान, जाहिद पहलवान, परमानंद मालवीय, वीरेंद्र गोसर, वासुदेव रावल, वरुण शर्मा, दीपेश जैन, सुनील जैन, चंदू यादव, मनोज त्रिवेदी, ललित मीणा, लक्ष्मी नारायण उपाध्याय, कृष्णा यादव, गरीबा खान, आविद खान, गुल्लू खत्री, मनोज ठाकुर, नरेन्द्र राव, सोनीया ठाकुर, नीलम विश्वास, सीमा डोडिया, ऊषा मालवीय सहित कई कार्यकर्ताओं ने रवि राय के उज्जवल भविष्य के लिए शुभ कामनाएं दी।