KT खबर

नेताजी सुभाषचंद्र बोस के कहने पर ही गांधी जी ने करो या मरो का नारा दिया- अनिल जैन (कालूहैड़ा)

नेताजी के द्वारा दिया गया जय हिंद का नारा भारत का नारा बन गया- कलावती यादव

आजाद हिंद पैनल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पर नेताजी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
उज्जैन। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती के उपलक्ष में आजाद हिंद पैनल द्वारा आगर रोड -चरक हॉस्पिटल तिराहा पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, निगम सभापति कलावती यादव एवं भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल द्वारा नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
विधायक अनिल जैन (कालुहेड़ा) ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में नेताजी सुभाषचंद्र बोस का अद्वितीय योगदान रहा है। वह साहस और दृढ़ संकल्प के प्रतीक होकर स्वतंत्रता आंदोलन में लोकप्रिय योद्धा हुए है यही कारण है कि उन्होंने महात्मा गांधी जी के विरुद्ध कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ा और  विजय प्राप्ति कर तथा दूसरे दिन त्यागपत्र लेकर गांधी जी को स्वतंत्रता आंदोलन को हिंसक रूप देने के लिए मजबूर कर दिया। नेताजी के कहने पर ही गांधी जी ने स्वतंत्रता आंदोलन में “करो या मरो“ का नारा दिया उसी का परिणाम था कि देश 1947 में आजाद हुआ और स्वतंत्रता की सांस हम ले रहे हैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस हम सबके लिए आदर्श हैं युवाओं को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन एवं कर्तव्य से प्रेरणा लेना चाहिए।
इस अवसर पर नगर निगम सभापति कलावती यादव ने कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का आजादी में प्रमुख स्थान था। नेताजी ने देश ही नहीं बल्कि विदेश- जापान में रहकर आजाद हिंद फौज का गठन कर आजादी की लड़ाई लड़ी। नेताजी द्वारा दिया गया “जय हिंद“ का नारा भारत का नारा बन गया नेताजी के लिए देश सर्वोपरि था इसीलिए उन्होंने आईपीएस पास करने के बाद भी गुलामी की नौकरी करना पसंद नहीं की और मातृभूमि को अंग्रेजों की चुंगल से मुक्त करने के लिए स्वतंत्रता के आंदोलन में प्रतिबद्धता, कर्तव्यपरायणता की जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्वंतत्रता आंदोलन के पराक्रमी योद्धा थे यही कारण है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जन्मदिवस को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया और आज हम सब नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मना रहे हैं।
माल्यार्पण कार्यक्रम प्रारंभ होने के पुर्व उज्जैन नगर पालिक निगम के महापौर मुकेश टटवाल ने भी आजाद हिंद पैनल के अध्यक्ष डॉ घनश्याम शर्मा, पार्षद शिवम तिवारी, पार्षद रजत मेहता के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की। माल्यार्पण कार्यक्रम में सर्वश्री जगदीश अग्रवाल, शील लश्करी, मुकेश यादव, जगदीश पांचाल, राजेंद्र कड़ेल, डॉ निजाम हाशमी, खोजेमा खंडवावाला, राकेश राव, विजय चौहान, रितेश जटिया, मुरारीलाल शर्मा, शंकरलाल दगदी, निश्चय शर्मा, गिरीश आर्य, मनसुख लाल झवर, प्रदीप वैष्णव, एसके जैन (काला) बसंत नीमा, महेश चौहान, आनंद राय, मुरारीलाल शर्मा, अशोक ठाकुर, आनंद राय, शानू मेहता आदि के साथ गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर नेताजी के श्री चरणों में पुष्पांजलि अर्पित का अपने आप को राष्ट्रभक्त होने का परिचय दिया।
कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रीय गीत जन गण मन अधिनायक से प्रारंभ होकर समापन नेताजी का प्रसिद्ध युगल गीत कदम कदम बढ़ाए जा खुशी के गीत गाए जा के साथ हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन आजाद हिंद पैनल के अध्यक्ष डॉ घनश्याम शर्मा ने किया एवं आभार प्रदर्शन एमआईसी मेंबर शिवेंद्र तिवारी ने माना।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times