नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी पर आजाद हिंद पैनल करेगी माल्यार्पण
प्रातः 9ः30 बजे नेताजी की प्रतिमा चरक हॉस्पिटल तिराहा पर होगा आयोजन

उज्जैन। राष्ट्रभक्त, राष्ट्रवीर, क्रांतिकारी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 128वीं जयंती 23 जनवरी को प्रातः 9ः30 बजे नेताजी की प्रतिमा चरक हॉस्पिटल तिराहा आगर रोड पर माल्यार्पण होगा।
आजाद हिंद पैनल के अध्यक्ष डॉ घनश्याम शर्मा, सचिव किशोर छाबड़ा ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नेताजी की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया, विशेष अतिथि उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन (कालूहैड़ा), महापौर मुकेश टटवाल एवं भाजपा के नवनियुक्त नगर जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल होंगे। अध्यक्षता उज्जैन नगर निगम की सभापति कलावती यादव करेंगी। माल्यार्पण कार्यक्रम के पश्चात प्रातः काल 11 बजे हामूखेड़ी स्थित शासकीय श्रवण एवं बधार्थ (मूकबधिर) स्कूल के छात्र-छात्राओं के बीच पैनल के पदाधिकारी अतिथियों के साथ जाकर अल्पाहार वितरण कर स्वयं भी अल्पाहार करके नेताजी की जयंती मनाएंगे। इस अवसर पर पैनल के संरक्षक राम तिवारी, संयोजक जयप्रकाश राठी आदि के साथ पैनल के समस्त पदाधिकारी एवं पार्षद गण, राष्ट्रभक्ति नागरिक गण उपस्थित रहेंगे।