समाज संसार
नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष का साहू समाज ने किया सम्मान
श्री हटवार का सम्मान शाल एवं श्रीफल भेंटकर किया

उज्जैन। नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय एन हटवार 3 मार्च को उज्जैन आए।
उज्जैन आगमन पर समस्त साहू समाज उज्जैन की ओर से महेश साहू अध्यक्ष उज्जैन साहू समाज एवं उपाध्यक्ष चिन्मय साहू ने श्री हटवार का सम्मान शाल एवं श्रीफल भेंटकर किया। महेश साहू के अनुसार विजय एन हटवार भारतीय खाद्य निगम उपभोक्ता समिति भारत सरकार के सदस्य हैं साथ ही महाराष्ट्र बीजेपी में प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं।