KT खबर
नगर निगम परिसर में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान
उपनेता प्रतिपक्ष ने संभागायुक्त कलेक्टर को की शिकायत, राष्ट्रीय ध्वज फटा हुआ फहरा रहा

कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
उज्जैन। नगर पालिक निगम उज्जैन मुख्यालय परिसर में स्थापित राष्ट्रीय ध्वज फटा हुआ है जिससे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हो रहा है।
उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र गब्बर कुवाल ने संभागायुक्त एवं कलेक्टर को लिखित शिकायत करते हुए कहा कि भारतीय झंडा संहिता 2002 की धारा 4 में भी स्पष्ट उल्लेख हैं कि राष्ट्रीय ध्वज फटा हुआ या मैला कुचैला नहीं फहराया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज फटा होने की मौखिक सूचना नगर पालिक निगम के अधिकारियों को कई बार दी जा चुकी हैं इसके बाद भी उनकी तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की जा रही हैं। राजेंद्र गब्बर कुवाल ने संभागायुक्त, कलेक्टर से अनुरोध किया कि नगर पालिक निगम उज्जैन मुख्यालय परिसर में स्थापित राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर संबंधित अधिकारियों पर कार्यवाही की जाए।