नई पहल नई सोच संस्था ने मनाया रफी साहब का 100वां जन्मदिन
महेश गोयल को 22वें रफी सम्मान से नवाजा, शहर की कुछ सामाजिक संस्थाओं को भी सम्मानित किया
उज्जैन। सुहानी शाम से झिलमिल रात तक महेश मोयल और कादंबरी कल्याण की सुरमई आवाज में रफी साहब के नगमों का दौर चलता रहा। कालिदास संकुल हाल में रफी साहब के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर संस्था नई पहल नई सोच ने के पारिवारिक आयोजन में महेश गोयल को 22वें रफी सम्मान से नवाजा गया।
इस अवसर पर शहर की कुछ सामाजिक संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। खेल जगत से रिज़ा खान,जिसने मध्य प्रदेश बटालियन एनसीसी का हाल ही में प्रतिनिधित्व किया। भारतीय सैनिक के क्षेत्र में रिटायर सूबेदार कमल सोनी को, शायरी के क्षेत्र में रईस निजामी, सेवा के क्षेत्र में फहीम सिकंदर और इकबाल उस्मानी जैसे समाजसेवियों का सम्मान किया। अध्यक्षता सैयद आबिद अली मीर ने की। विशेष अतिथि आदिल आसन, शाहिद हाशमी, आजम बैग, सुभाष चंद्र दुबे, कमल सोनी, ममता गडकरी, कैलाश नारायण शर्मा थे। संस्था के कर्नल आतिफ अंसारी, मोहम्मद अली ने बताया कि कुछ समय में संस्था हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी फ्री चश्मा वितरित कैंप लगाने जा रही है। दर्शकों की जोरदार तालियों की गड़गड़ाहट में रात 12 बजे रफी साहब का 100वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। विशेष सहयोग अल्तमश खान का रहा। इस अवसर पर इंजी. अब्दुल अकीम खान, एड. इसराइल खान मंसूरी, ए के खान, शकेब अख्तर कुरैशी, खालिद खान, एहताद अंसारी, फौजी गुलजी खान, मोहम्मद अली, आरिफ काजी, अकील एलची, आरिफ खान, अशोक सराठे, निसार खान, रज़ाक खान, अनवर मंसूरी, सलीम खान, जुल्फेज अली जाफरी, बरकत शेख, सैयद उबेद अली, सैयद शाहनवाज अली, इमरान शेख आदि मौजूद थे। सफल संचालन अल्तमश खान ने किया।