समाज संसार
‘धरोहर’ में शामिल हुई प्रदेश की 150 से अधिक महिलाएं
अभा मारवाड़ी महिला सम्मेलन की द्वितीय प्रांतीय बैठक संपन्न

उज्जैन। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की द्वितीय प्रांतीय बैठक खरगोन में संपन्न हुई। इस बैठक में उज्जैन सहित मध्य प्रदेश से डेढ़ सौ से अधिक सक्रिय महिलाएं शामिल हुई।
प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमारी बागड़ी के द्वारा बैठक का नाम धरोहर रखा गया। उज्जैन से राजकुमारी बागड़ी ने बताया कि बैठक का उद्देश्य समाज से महिलाओं के अनुभवों का आदान-प्रदान कर सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाना है। जब महिलाएं अपने आत्मविश्वास और कार्य क्षमता में सक्रिय होती है तो समाज में सामने जैसे एकता और सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त होता है। बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी राष्ट्रीय आंचल प्रमुख सुमन मूंदड़ा, राष्ट्रीय बाल विकास प्रमुख इंदु गर्ग और अंशु गुप्ता ने समाज में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार रखें। उन्होंने बताया मध्य प्रदेश में पर्यावरण, बाल विकास, स्वास्थ्य व महिला सशक्तिकरण में महिलाएं अनेक कार्य कर रही है। प्रांतीय सचिव रुचिका खंडेलवाल ने 1 साल के कार्यों का उल्लेख किया। प्रांतीय कोषाध्यक्ष संध्या सारडा ने कोष बढ़ाने पर विचार रखें। बैठक में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष इंदु सोमानी और निवृत्तमान अध्यक्ष माया सिंहल उपस्थित रही। आभार प्रांतीय सहसचिव माधुरी सोलंकी और शाखा सचिव पूजा बंसल ने माना।