क्राइम-कंट्रोवर्सी

दोषी कार्यपालन यंत्री की तत्काल हो गिरफ्तारी, नगर निगम की सेवा से हो बर्खास्तगी

कांग्रेस ने कहा, मुख्यमंत्री के गृह नगर में तत्काल कार्यवाही हो, अन्यथा महिला के सम्मान में कांग्रेस आंदोलन करेगी

उज्जैन। नगर निगम में कार्यपालन यंत्री पियुष भार्गव द्वारा वाट्सएप पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने, यौन उत्पीड़न, परेशान करने के मामले में परेशान महिला अधिकारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। ऐसे में शहर कांग्रेस ने शासन प्रशासन से मांग की कि मुख्यमंत्री के शहर में दोषी पर तत्काल कार्रवाई हो। पुलिस दोषी कार्यपालन यंत्री को तत्काल गिरफ्तार करे, निगम आयुक्त को भी महिला अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई है, निगम आयुक्त भी अपना दायित्व निभायें महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने वाले अधिकारी को तत्काल बर्खास्त करें।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी एवं नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने कहा कि पियुष भार्गव को नगर निगम की सेवाओं से तत्काल बर्खास्त कर गिरफ्तारी होनी चाहिये ताकि दोषी कार्यपालन यंत्री विदेश न भाग जाए। मुकेश भाटी, रवि राय ने कहा कि ऑडियो और वाट्सएप चैट जैसे साक्ष्यों के साथ महिला अधिकारी ने निगम कमिश्नर और पुलिस प्रशासन को शिकायत दर्ज कराई है। महिला अधिकारी ने कार्यपालन यंत्री पियुष भार्गव पर यौन उत्पीड़न सहित परेशान करने के आरोप लगाए हैं, वाट्सएप ग्रुपों पर भी ऑडियो वायरल हो रही है। कांग्रेस ने मांग की दोषी अधिकारी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज हो, उसकी गिरफ्तारी हो अन्यथा महिला के सम्मान में कांग्रेस को घेराव, प्रदर्शन के लिए बाध्य होना होगा।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times