KT खबर

दुर्गा वाहिनी ने महाकाल भगवान, माता पार्वती का पूजन कर खेली फूलों से होली

दुर्गावाहिनी बहनों ने फूल गुलाल से होली खेली

उज्जैन। विश्व हिंदू परिषद उज्जैन महानगर दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका प्रियंकासिंह परमार के नेतृत्व में फाग उत्सव का आयोजन किया। जिसमें दुर्गावाहिनी बहनों ने फूल गुलाल से होली खेली। वहीं महाकाल राजाधिराज व माता रानी पार्वती का पूजन आरती कर फाग उत्सव मनाया।
इस दौरान उज्जैन विभाग संयोजिका लता चौहान, मातृशक्ति जिला की संयोजिका मुस्कान त्रिवेदी सहित दुर्गा वाहिनी की बहनें रचना चौहान, पूजा तिवारी, प्रीति शर्मा, लता पाटीदार, सोनू नागोरिया, नेहा सिंह ठाकुर सहित दुर्गा वाहिनी की 50 से अधिक बहनें उपस्थित रहीं। महानगर दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका प्रियंका सिंह परमार ने बताया कि एक जैसी गणवेश में दुर्गा वाहिनी बहनों ने संगठन की एकता का परिचय देते हुए विश्वास दिलाया की “एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। जब हिंदू समाज संगठित रहेगा, तब कोई भी बाहरी ताकत हमें कमजोर नहीं कर पाएगी।“

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times